जगदीप धनखड़ का उत्तराधिकारी कौन ? राष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा मंजूर करने से पद हुआ खाली

नई दिल्लीः देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद अब सबके मन में सवाल है कि आखिर जगदीप धनखड़ का उत्तराधिकारी कौन होगा, राष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा मंजूर करने से पद खाली हुआ है. नए व्यक्ति के चयन में सहयोगी दलों से भी राय मशविरा होगा. 

इसलिए नई नियुक्ति में कुछ समय लग सकता है. इस सारे घटनाक्रम का एक दूसरा पहलू भी है. किसी वरिष्ठ भाजपा नेता को इस पद पर भी ‘Adjust’ किया जा सकता है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवारों में से भी किसी को यह पद मिल सकता है.  

पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष के लिए राजनाथ सिंह और मनोज सिन्हा के नाम की भी चर्चा हुई थी. कुछ क्षेत्रों में उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के नाम की भी चर्चा है. अलबत्ता नए प्रत्याशी के चयन में नरेन्द्र मोदी-अमित शाह फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे है. बिहार चुनाव की दृष्टि से नीतीश कुमार के नाम पर भी विचार हो सकता है. वैसे भी पटना में भाजपा की टीम नीतीश कुमार के दफ्तर का चार्ज रिमोट कंट्रोल पर ले चुकी है.