Year Ender 2025: हरियाणा की खौफनाक घटनाएं, जिससे दहल गया पूरा प्रदेश, नेता, खिलाड़ी और मासूम की हत्या रही सुर्खियों में 

Year Ender 2025: हरियाणा की खौफनाक घटनाएं, जिससे दहल गया पूरा प्रदेश, नेता, खिलाड़ी और मासूम की हत्या रही सुर्खियों में 

इंटरनेट डेस्क: बस कुछ दिन की दूरी है साल 2025 हमेशा हमेशा के लिए अलविदा हो जाएगा और साल 2026 का हम स्वागत करेंगे. लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं हरियाणा में घटित हुई, जो सुर्खियों में छाई रही. हरियाणा में साल 2025 में कुछ ऐसी घटनाएं हुई, जिन्होंने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया. राष्ट्रीय खिलाड़ी, कांग्रेस नेता, स्कूल टीचर और मासूम बच्चों तक इस वर्ष की कई हत्याओं की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया. चलिए आपको बताते है कि हरियाणा में ऐसी 5 हत्याएं हुई, जो हरियाणा में सुर्खियों में छाई रही. 

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का मर्डर केस: 
साल 2025 में हिमानी नरवाल हत्याकांड सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा. 1 मार्च 2025 को रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली हाईवे के किनारे 22 वर्षीय हिमानी का शव मिला. उन्हें गला घोंटकर मार दिया गया. हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और रोहतक ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रही थीं. वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं और राज्य के कई राजनीतिक कार्यक्रमों में दिखाई दी थीं. वर्ष 2025 ने हरियाणा को कई दर्दनाक घटनाओं का सामना कराया.

राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ का मर्डर: 
राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियन रोहित धनखड़ के मर्डर ने पूरे खेल जगत और जनता को स्तब्ध कर दिया. यह मामला हरियाणा के रोहतक का है. जहां पर  रोहित अपने दोस्त के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शगुन डालने गए थे. शादी में आए कुछ युवक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. रोहित ने इसका विरोध किया और इसी बात पर कहासुनी हुई. शादी के बाद रात लगभग 11 बजे, रोहित कार से घर लौट रहे थे. रेलवे क्रॉसिंग के पास 15-20 युवकों ने उन्हें हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. रोहित ने कई राष्ट्रीय पदक जीते थे और वे बॉडीबिल्डर तथा पैरा एथलीट थे.

टेनिस खिलाड़ी मर्डर केस:
साल 2025 उन घटनाओं के लिए जाना जाएगा, जब बात आएगी अपनों ने ही अपनों का मार डाला. मामला हरियाणा के शहर गुरुग्राम शहर का है. जहां पर भारत की एक उभरती टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये कारनामा किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पिता ने ही किया है. राधिका यादव हरियाणा के शहर गुरुग्राम की रहने वाली थीं. उसने गांव वजीराबाद में बच्चों को सिखाने के लिए अकादमी शुरू कर दी थी. जिसका राधिका के पिता विरोध कर रहे थे. इसको लेकर राधिका ने अपने पिता को कई बार समझाया भी था. लेकिन राधिका के पिता का कहना था कि जब भी वह गांव में निकलता है तो लोग उसे अपनी लड़की की कमाई खाने वाला बोतले हैं. जिससे वह काफी ज्यादा आहत होते हैं. इसी बात को लेकर राधिका और उसके पिता का झगड़ा हो रहा था. जब राधिका रसोई में खाना बना रही थी तब उसके पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बेटी के पीठ पर 3 गोलियां दाग दी. 

साइको किलर पूनम ने की बच्चियों की हत्या: 
हरियाणा के पानीपत और सोनीपत में इस साल 2025 उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पूनम नाम की महिला ने अपने ही परिवार की मासूम बेटियों की हत्या कर दी. 3 वर्ष के अपने बेटे को भी उसने मार डाला. पूनम ने अपनी ननद की 9 साल की बेटी इशिका को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला था. किसी को शक न हो, इसलिए उसने अपने बेटे को भी हत्या कर दिया. इस वर्ष अगस्त में उसने चचेरे भाई की 6 साल की बेटी जिया की हत्या की और 2025 में 6 वर्ष की भतीजी विधि को बाथटब में डुबोकर मार डाला. सुंदर दिखने वाली बच्चियों से उसे जलन होती थी, जिससे ये हत्याएं हुईं.

स्कूल टीचर मनीषा मर्डर केस: 
हरियाणा के भिवानी में 19 वर्षीय स्कूल शिक्षिका मनीषा मर्डर केस साल 2025 का सबसे सनसनीखेज और विवादित मामला रहा, जिसने पूरे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. 11 अगस्त 2025 को मनीषा सिंघानी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के बाद नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन की जानकारी लेने गई थी.इसके बाद वह लापता हो गई. 13 अगस्त को खेत में उसका शव मिला. गला रेता हुआ था, चेहरे पर जलने के निशान और शरीर पर चोटें थीं. CBI मामले की जांच कर रही है.