जयपुर से शुरू हुई AI किसान क्रांति: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- किसान भगवान नहीं है लेकिन भगवान से कम भी नहीं

जयपुर से शुरू हुई AI किसान क्रांति: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- किसान भगवान नहीं है लेकिन भगवान से कम भी नहीं

जयपुर : जयपुर से AI किसान क्रांति शुरू हुई. इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताते हुए कहा कि जयपुर शौर्य, साहस और सौंदर्य का नगर है. जयपुर की संस्कृति सब का स्वागत करती है.  जयपुर कला और संस्कृति का संगम है. अरावली की ओठ में आमेर अपना विशेष स्थान रखता है. 

एक समय राजस्थान रेगिस्तान के नाम से जाना जाता था. किसान अन्नदाता है यानि जीवनदाता है. किसान भगवान नहीं है लेकिन भगवान से कम भी नहीं है.  किसानों की सेवा हमारे के लिए भगवान की पूजा है. हमारा लक्ष्य उत्पादन बढ़ाना है,उत्पादन की लागत घटाना है. हम चाहते हैं किसान को उसके उत्पादन का पूरा, वाजिब दाम मिले.

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस योजना से किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी. हम चाहते हैं हमारा किसान पूरी तरह से इसका उपयोग करे. यह आपके फोन में उपलब्ध रहेगी. हमारा किसान आत्मनिर्भर बने,किसान की आय बढ़े. यह केवल तकनीक नहीं, एक बदलाव भी है.

भारत विस्तार आप की आशा और उम्मीद पूरी करेगा:
मौसम, मंडी भाव, कीट रोग, मिट्टी, फसल सलाह और केंद्रीय योजनाओं की एक कॉल पर जानकारी मिलेगी.  AI से खेत-किसान जुड़ेंगे और 24 घंटे स्मार्ट जानकारी मिलेगी.  भारत विस्तार आप की आशा और उम्मीद पूरी करेगा. विकसित भारत के लिए विकसित किसान का होना जरूरी है. पीएम फसल बीमा योजना से भी किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है.

22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है:
भारत विस्तार एक तकनीक नहीं बल्कि एक बड़ा बदलाव है.  भारत विस्तार के जरिए 11 भाषाओं में किसान को जानकारी मिल सकेगी. किसान अन्नदाता ही नहीं राष्ट्र की आत्मा है. किसान के पास तकनीकी ज्ञान होगा तो उसकी आय में लगातार बढ़ोतरी होगी. 22 जिलों में किसानों को फिलहाल दिन में बिजली दी जा रही है. 

विकसित भारत के लिए विकसित किसान बहुत आवश्यक :
विकसित भारत के लिए विकसित किसान बहुत आवश्यक है. बाजरा, सरसों, ईसबगोल,और जीरा के उत्पादन में पूरे देश में राजस्थान पहले नंबर पर है. 14 लाख से अधिक पशुओं की बीमा पॉलिसी की है. मुझे विश्वास है की नई तकनीक से राज्य के किसान लाभान्वित होंगे. मुख्यमंत्री ने विकसित भारत 2047 में सभी से योगदान का आह्वान किया.