जयपुर: आम आदमी की गाढ़ी कमाई से देश की संसद कार्यवाही चलती है. लिहाजा संसद के सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे जनता से जुड़े और उनके हितों के मद्देनजर सवाल करे. राजस्थान से राज्यसभा सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसी सोच के साथ राज्यसभा में सवाल पूछे है. संसद सत्र के दौरान उनकी ओवर ऑल परफॉर्मेंस बेहतर रही और सवालों का स्तर भी.
राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण, भिक्षावृत्ति मुक्त भारत के लिए चलाई जा रही स्माइल योजना, विधि आयोग की मजबूती और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेज़ी से कर रही मोदी सरकार विकास. इन सवालों का स्तर देखिए. अपने आप में बेजोड़ सवाल .जब इनके जवाब केंद्र के मंत्री देते है तो पूरे देश की तस्वीर सामने होती है. राज्यसभा सांसद और बीजेपी राजस्थान के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने का सवाल पूछने का यही अंदाज. बकायदा उनकी टीम इस दिशा में काम करती है. ढूंढती है वो सवाल जिसका असर ना केवल राजस्थान बल्कि पूरा देश ही.
--- मदन राठौड़ के संसद में पूछे सवालों की बानगी ---
-राजस्थान में पीएम–सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
-ईएमआरएस के विस्तार से जनजातीय छात्रों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ
-एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के विस्तार को लेकर पूछे
-देश के युवाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बनकर उभरा एनसीएस प्लेटफॉर्म
-केंद्र सरकार लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्यमों एमएसएमई को लेकर सवाल
-राज्यस्थान में पर्यटन को बढ़ावा
-मोदी सरकार की शिक्षा नीति को लेकर सवाल
-भारत गौरव ट्रेनों के संचालन को लेकर सवाल
-राजस्थान में लंबित न्यायिक मामले
सदन में देश की ऊर्जा सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सवाल पूछने का स्टाइल भी मदन राठौड़ की पहचान है. देश की अदालतें लंबित मामलों से जूझ रही आखिर क्या कर रही मोदी सरकार. मदन राठौड़ के सवालों से मिले उत्तर से देशवासी सच्चाई जान सकते है.
संसद सदस्य के रूप में अपने पहले कार्यकाल में मदन राठौड़ ने सियासी दलों को प्रभावित किया. खुद को बेस्ट साबित किया लेकिन कार्य आसान नहीं था आप अच्छे सवाल तभी पूछ सकते है जब आप संसद में निरंतर कार्यवाही में भाग ले वो भी मर्यादा और अनुशासन के साथ. मदन राठौड़ ने यही किया और सारगर्भित सवालों के जरिए मोदी सरकार की देश और प्रदेश को लेकर नीति सामने लेकर आए.