जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. प्रश्नकाल में शेरगढ़ विधानसभा में फसल बीमा क्लेम के भुगतान का मामला उठाया. बाबूसिंह राठौड़ ने कृषि मंत्री के छापो को लेकर भी सवाल किया. कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने कहा कि विधायक की चिंता सही है.
करणपुर में कंपनी के सर्वेयर ने ख़ुद ही फर्जी हस्ताक्षर कर दिए. 32 हज़ार फर्म में माफिया ने किसान का नुक़सान जीरो बता दिया. किसानों के करोड़ों रुपए डूब गए. हमने रावला में FIR दर्ज करायी है.
कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने सदन में कहा कि कंपनी डिफॉल्टर है, राजस्थान में काम नहीं मिलना चाहिए. सालासर SBI बैंक में अजीब तमाशा मिला है. फर्जी कागजातों का खुलासा हुआ है. 71 किसानों के कागजात ही नहीं थे. माफिया कंपनी के लोग है, कुछ आमजन भी है.
सालासर मामले में FIR दर्ज करायी है. माफियाओ ने बैंक अधिकारियों से मिलकर घोटाला किया है. सभी मामलों की जांच कराएंगे. फसल बीमा क्लेम मामले में संगठित अपराध हो रहा है. मंत्री किरोड़ी मीणा ने सदन में SOG से जांच की घोषणा की है. वहीं उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा के प्रश्न का जवाब दिया. कहा कि बकाया का भुगतान सरकार कर रही है.