जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. आज प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. किशनगढ़ शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का पहला प्रश्न विकास चौधरी ने किया. जिसका जवाब मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने देते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान किया जाता है. जहां यातायात दबाव की समस्या रहती है. आवश्यकता अनुसार पुलिस जाब्ता लगाया जाता है.
भारी वाहनों की प्रवेश की समय सीमा भी निश्चित है. यातायात व्यवस्थित हो इसके लिए पूरे प्रदेश में घोषणा की गई है. बजट 2026-27 में राष्ट्रीय राजमार्गों और शहरों में ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए चरणबद्ध रूप से 2000 कैमरे, 100 करोड़ की राशि से स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है. कांस्टेबलो की किशनगढ़ में तैनातगी और स्वीकृत की पदों की जानकारी है.
भविष्य में यातायात कार्मिकों को नियम अनुसार लगाने की बात कही. किशनगढ़ मार्बल की सबसे बड़ी मंडी है. अन्य वाहनों का भी दबाव रहता है. समस्या के समाधान हमने किए हैं. समस्या का सर्वे किया है. कब क्या व्यवस्था करनी है हम तय करते हैं.
विकास चौधरी ने पूछा कि ट्रैफिक थाना बनाए जाने का विचार रखती है क्या सरकार' ?
विकास चौधरी को सरकार को धन्यवाद देना चाहिए. क्योंकि बजट घोषणा में इनका एक महत्वपूर्ण मार्ग पाटन से किशनगढ़ वाया तिलोनिया जो इनका गांव भी है. वहां से होते हुए 35 करोड़ की सड़क की घोषणा की गई है. भजनलाल शर्मा विकसित राजस्थान बना रहे हैं उसमें किशनगढ़ भी शामिल है. संसाधन उपलब्ध होने पर भविष्य में थाना भी खोला जा सकता है.
विधायक राजेंद्र मीणा ने महुआ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण का प्रश्न किया.
दीया कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि महुआ में चार सड़कें पेचेबल स्थिति में है. जिनका पेच रिपेयर कार्य प्रगति पर है. जिसमें समय-समय पर जब भी जरूरत होती है पेच रिपेयर किया जाता है. उपरोक्त सड़कों का पेच रिपेयर समय-समय पर किया जाता है. अभी 4 रिपेयर की स्थिति में है.
रूपिंदर सिंह कुन्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में शैया की वृद्धि का प्रश्न किया. उन्होंने कहा कि दूसरे सत्र में भी मैंने यह प्रश्न पूछा था. जब मंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही करवाया जाएगा. लेकिन आज तक नहीं हुआ.
राजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब देते हुए कहा कि आप ही की सरकार में बजट अनाउंसमेंट 2021 में किया गया था. पदमपुर के लिए घोषणा की थी. पूरे स्टेट में 1000 बेड के लिए था. जो नोटिस निकला था उसमें अशोक गहलोत ने बोला था कि 25 परसेंट ऑक्युपेंसी होनी चाहिए. पदमपुर के बारे में गहलोत सरकार में कुछ भी मेंशन नहीं किया गया. इसका दोष पिछली सरकार को ही जाता है. आप लोग डिजर्स भी करते थे लेकिन गहलोत सरकार ने नहीं किया. मैंने जब जांच करवाई तो पता लगा कि वहां पर जगह ही नहीं है. मैंने निर्देश दिए कि क्वार्टर्स को तोड़ दिया जाए. क्वार्टर तोड़ दिए हैं. Pip 26-27 में हम करेंगे.
रूपिंदर सिंह कुन्नर ने पूछा कि हम जनता के साथ होते हैं चाहे वहां हमारा एमएलए है या नहीं. 9 सीएससी में एक भी गायनी की डॉक्टर नहीं है.
मंत्री खींवसर ने कहा कि इसकी जानकारी लेकर जांच करके पूरे राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत बनाएंगे.
रामनिवास गावड़िया ने खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत गेहूं के आवंटन का प्रश्न किया. उन्होंने कई वंचित परिवारों का डाटा ठीक किए जाने की बात पूछी. एक सदस्य विदेश चला जाता है तो सदस्य की केवाईसी नहीं होने से पूरा परिवार प्रभावित भी होता है.
मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब देते हुए कहा कि इतने साल लोगों के नाम नहीं जुड़ रहे थे कुछ नहीं हो रहा था. अब हमारी सरकार आने पर 75 लाख नाम जुड़े हैं. जिनकी केवाईसी नहीं हो रही है उनको शिथिलता तुरंत प्रदान की जा रही है. जो भी लाभार्थी की पात्रता रखता है. उसे वंचित नहीं किया जा रहा है. जो विदेश में जाते हैं उनके लिए हम गेहूं नहीं देते हैं. विदेशों में जाकर जो काम करते हैं उनके लिए यह योजना नहीं है. जो विदेशों में जा रहा है वह गेहूं खाना चाह रहा है' ? आप लोगों ने इतने साल में यही चाहा. इसलिए नए लोग नहीं जुड़े. ऐसे लोगों को आप लोग लाभ देते रहे. भजनलाल शर्मा को धन्यवाद जिन्होंने पात्र लोगों को जुड़वाया है.
रामनिवास गावड़िया ने कहा कि पैसे वाला विदेश नहीं जाता है. गरीब विदेश में जाता है. परिवार के पालन पोषण के लिए जाता है. जो लोग मजदूरी के लिए जाते हैं वह राजी से नहीं जाते हैं. जो लोग विदेश में जाते हैं उनके परिवार की केवाईसी नहीं होती. उन लोगों के भी राशन बंद हो जाते हैं.
सुमित गोदारा ने कहा कि मैंने मान लिया स्कीम आप लेकर आए. लेकिन आप लोग उसका क्रियान्वयन नहीं करते हो. क्रियान्वयन भारतीय जनता पार्टी ही सही तरीके से करती है.
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूछा कि आप तो सिर्फ यह जवाब दे दो. कि जो विदेश गया उसके परिवार को अनाज मिलेगा या नहीं मिलेगा' ?
सुमित गोदारा ने कहा कि पोर्टल लगातार चालू है. जो भी पात्रता रखता है वह अपना नाम जुड़वाए. जो 5 साल से काम के हैं. उनको हम छूट दे रहे हैं. हर महीने ऐसे आवेदन आ रहे हैं. हमारी सरकार हाथों-हाथ काम करती है.
वहीं टीकाराम जूली ने सदन में कहा कि पिछले दिनों हिंगोनिया गौशाला से गाय का सिर काट कर लाया गया. बीजेपी के कार्यकर्ता द्वारा ऐसा किया गया. उस मामले में सरकार ने क्या कार्रवाई की ?
गोपाल शर्मा और अन्य सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जूली का विरोध जताया देवनानी ने दोनों पक्षों को तल्खी से चुप कराया. इस दौरान सदन में हंगामा हुआ. देवनानी ने सदन के हंगामें को लेकर कहा यह पहले से तैयारी थी, मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा.