सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिलीगुड़ी में मारवाड़ी समाज के साथ संवाद करते हुए कहा कि मुझे लग ही नहीं रहा कि मैं राजस्थान से बाहर हूं.
मेरा आप सभी को वंदन और अभिनंदन. बंगाल में विकास के मुद्दे पर कमल खिलेगा. प्रवासी राजस्थानी भाई देश प्रदेश की सोचते हैं. राजस्थान का पर्यटन और सुंदरता बेजोड़ है. शेखावाटी की हवेलियां अपने आप में अद्भुत हैं. सीकर, चूरू, झुंझुनूं और बीकानेर में पर्यटक आते हैं.
हमारे आपस में एक दूसरे से कहीं ना कहीं कोई संबंध है. शंकर भाई को भारी बहुमत से विजयी बनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है. आज दुनिया में भारत का रुतबा बढ़ता ही जा रहा है. TMC के नेताओं का भ्रष्टाचार आप सभी जानते हैं. TMC घुसपैठियों का साथ देती है,उनकी पैरवी करती है.