विधायक बालमुकुंदाचार्य बोले- गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा प्रदान करने के संबंध में सरकार विचार कर रही, प्रशासनिक एवं सामाजिक पहलुओं का परीक्षण किया जा रहा

विधायक बालमुकुंदाचार्य बोले- गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा प्रदान करने के संबंध में सरकार विचार कर रही, प्रशासनिक एवं सामाजिक पहलुओं का परीक्षण किया जा रहा

जयपुरः राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. मीडिया से मुखातिब होते हुए हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि गौमाता की रक्षा, संवर्धन एवं सेवा के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है. तथा इस दिशा में निरंतर ठोस एवं प्रभावी कदम उठा रही है. भारतीय संस्कृति में गौ संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं. बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि व्यवस्था एवं पर्यावरण संतुलन से भी जुड़ा हुआ है. गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा प्रदान करने के संबंध में सरकार सकारात्मक विचार कर रही है. इसके लिए विधिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक पहलुओं का परीक्षण किया जा रहा है. 

ताकि एक सुदृढ़ एवं प्रभावी कानून बनाकर गौ संरक्षण को और अधिक मजबूत किया जा सके. राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं को दिए जाने वाले अनुदान में वृद्धि की गई है. तथा नई गौशालाओं की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है. सरकार समाज के सभी वर्गों से अपील करती है कि गौ माता की सेवा एवं संरक्षण में सहभागी बनें. केवल गौशालाओं पर निर्भर रहने के बजाय घर-घर में गौ सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया जाए. यह हम सबका सामूहिक दायित्व है कि गौ माता की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें.