जयपुरः राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संबोधित करते हुए कहा कि हकीकत को सामने रखो, दिखावा ना करें. दो साल में बजट दिया, उसकी 25 प्रतिशत घोषणाएं ही पूरी हो पाई. ऐसा बजट क्यों दे रहे हो ? राजकोषीय घाटा बढ़ा, पहले ही बजट में आप 0.1प्रतिशत से चूक गए थे.
कागजों पर घाटा कम हो रहा, वैसे अधिक हो रहा. राजकोषीय घाटा कम दिखाने के लिए विकास कार्यों में कमी कर दी. पांच लाख 70 हजार करोड़ का कर्जा था, जब हमने सत्ता सौंपी थी. तब कोरोना भी था. 2लाख 22हजार करोड़ का कर्जा आज सरकार तीन साल में ले चुकी है. पांच साल में जो हमने काम किया था, वो आपने दो साल में कर दिया. इसके लिए जूली ने श्लोक सुनाकर इसकी व्याख्या भी कर दी. कहा- जब तक जीए सुख से जीए... अगली बार कांग्रेस आएगी, लिहाजा कर्जा छोड़ जाओ जितना छोड़ना है.