जयपुरः जनप्रतिनिधि चिंतन मनन के बाद बीजेपी प्रदेश नेतृत्व अब मंडल ,जिला और बूथ अध्यक्षों से संवाद की रणनीति में जुट गया है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज पार्टी के सांसद और विधायकों से संवाद किया. पंचायत निकाय चुनाव और बजट क्रियान्वयन पर रहा फोकस. विधायको से संवाद में विधानसभा सत्र पर भी रहा फोकस.
पंचायत और निकाय के चुनावों से पहले बीजेपी राजस्थान इकाई ने तैयारी तेज कर दी है. सांसद और विधायकों से फीडबैक का सिलसिला शुरू हो गया है. सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक कदम आगे बढ़ते हुए जिला,मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठकें भी करनी है. विधायक सांसद फीडबैक के जरिए सरकार के कामों की जमीनी हकीकत जांची गई. जिला ,मंडल और बूथ कार्यकर्ताओं के जरिए कार्यकर्ता को बूस्ट किया जाएगा.
-- अगली बारी कार्यकर्ता की--
सीएम भजन लाल शर्मा और मदन राठौड़ करेंगे संवाद
विधायक-सांसद बैठक के बाद बीजेपी संगठन के नेताओं से संवाद
जिला,मंडल और बूथ स्तर के नेताओं से संवाद
बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे
जिला स्तरीय टीम से अलग अलग संवाद करने की हो रही प्लानिंग
विधायक सांसद फीडबैक की खासियत है विकास के कामों पर फोकस और लाल फीता शाही को बैलेंस करना. बीजेपी वर्कर के कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना और विधायकों- सांसदों की परिवेदनाओं पर फोकस करना यही बैठकों का प्रमुख लक्ष्य है.
-- विधायक सांसद बैठक के प्रमुख तथ्य --
संवाद के जरिए जमीनी फीडबैक तलाशना
MLA MP लेड फंड की वस्तु स्थिति को जानना
मोदी - भजन लाल सरकार के विकास कामों की प्रगति को जांचना
विरोधी दल कांग्रेस की स्थानीय जमीन को निकाय पंचायत चुनाव से पहले जांच लेना
परिसीमन के बाद उपजने वाली सियासी परिस्थितियों पर चर्चा