राजस्थान में बढ़ती जा रही गर्मी, राज्य में अगले 2-3 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना

राजस्थान में बढ़ती जा रही गर्मी, राज्य में अगले 2-3 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना

जयपुरः राजस्थान में गर्मी बढ़ती जा रही है. मंगलवार को कई शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. पश्चिमी जिलों में तो दिन में झुलसाने वाली गर्मी रही. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. मंगलवार को सभी शहरों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. 

न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से रात में कुछ शहरों में हल्की ठंडक रही. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने जताई संभावना है. राज्य में अगले 2-3 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जिसके साथ दिन में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई है.