RBI ने भरा सरकार का खजाना, वित्त वर्ष 2024 के लिए दिया 2.11 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड

नई दिल्ली: RBI ने सरकार के खजाने को भरा है. RBI ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 2.11 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड दिया है. RBI ने वित्त वर्ष 2022-23 में 87,416 करोड़ का डिविडेंड दिया था . 

RBI की केंद्रीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 608वीं मुंबई में बैठक हुई. RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस बैठक की अध्यक्षता की इस दौरान RBI ने भारत सरकार को जो डिविडेंड दिया वो इतिहास का सबसे ज्यादा लाभांश है. 

इसके पहले साल 2019 में रिकॉर्ड 1.8 लाख करोड़ के करीब डिविडेंड मिला था. बड़े डिविडेंड ट्रांसफर से केंद्र स्कीम चलाने में मदद मिलेगी.