ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर भारत को झटका, क्रिकेट और हॉकी सहित 6 खेलों को किया बाहर

ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर भारत को झटका, क्रिकेट और हॉकी सहित 6 खेलों को किया बाहर

नई दिल्लीः 2026 में ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर भारत को झटका लगा है. भारत की पदक की उम्मीद वाले 6 खेल 2026 राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए है. जिसमें क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन, स्क्वैश, टेबिल टेनिस को बाहर किया गया है. ग्लास्गो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ 10 खेलों को शामिल किया गया है. 

भारत को अब एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, जूडो और लॉन बाउल्स से ग्लास्गो में होने वाले खेलों में पदक की उम्मीद है. 2022 में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने इन 5 खेलों में 29पदक जीते थे. पिछले संस्करण में देश के अधिकांश पदक हटाए गए खेलों से आए थे. 2022 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत चौथे स्थान पर रहा था. 

बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों के 23वें संस्करण की शुरुआत 2026 में 23 जुलाई से होगी जो कि दो अगस्त तक चलेगा. इससे पहले 2014 में ग्लासगो में ही राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ था.