राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से 31 मार्च तक तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार 

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से 31 मार्च तक तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार 

जयपुर: राजस्थान में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. मार्च में हर पांच दिन में आंधी-बारिश के साथ ओले का अलर्ट जारी किया गया. सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश समेत मौसम के कई रंग दिखे. मौसम विभाग के अनुसार कल से फिर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे. मार्च माह में ये 5वां और सबसे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. कल से 31 मार्च तक तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार है.

जयपुर,जोधपुर,बीकानेर संभाग और शेखावाटी में आंधी-बारिश होगी. बेमौसम बारिश-अंधड़ से रबी की तैयार, कटी फसलों पर असर होगा. मौसम का ट्रेंड बदलता जा रहा है. दिन का पारा 2 से 4 डिग्री तक लुढ़क गया.  चूरू,पिलानी में बारिश और ओले गिरे.  अप्रैल में मौसम सामान्य बना रह सकता ह. हर 5 दिन में आंधी-बारिश ,कल से फिर 2 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होगा. 

कल से 31 मार्च तक तेज आंधी, बारिश,ओलावृष्टि के आसार है. जयपुर,जोधपुर,बीकानेर संभाग और शेखावाटी में आंधी बारिश होगी. ओले,बारिश का असर रबी की फसलों की कटाई पर भी पड़ेगा. 24 घंटे में चूरू,पिलानी में तेज हवा के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई. तेज धूप के बावजूद 1 दर्जन शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरा.

आपको बता दें कि राजस्थान में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. मार्च आखिर तक दो नए वेदर सिस्टम मौसम बदलेंगे. मौसम विभाग ने रबी की फसल के लिए अलर्ट जारी किया. सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश का लगातार अलर्ट जारी है. पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें अगले दो दिन में बैक-टू-बैक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा. 

ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार है. 29-31 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में नये वेदर सिस्टम का असर नजर आएगा.आज जयपुर-भरतपुर संभाग में शाम तक आंधी-हल्की बारिश संभव है. जोधपुर-बीकानेर और शेखावाटी में आंधी-बारिश की संभावना है. इस बार मार्च में सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश का लगातार अलर्ट जारी है.