सरिस्का बफर जोन में बाघिन ST-2302 और दो शावकों की रोमांचक साइटिंग जारी, हौदी क्षेत्र में बाघिन और दोनों शावक विचरण करते दिख रहे

जयपुर : सरिस्का बफर जोन में बाघिन ST-2302 और दो शावकों की रोमांचक साइटिंग जारी है. अंधेरी चौड़ की हौदी क्षेत्र में बाघिन और दोनों शावक विचरण करते दिख रहे हैं. 

शाम की सफारी के दौरान ST-2302 का एक शावक सफारी मार्ग पर देर तक बैठा रहा. शावक की अटखेलियों ने पर्यटकों को रोमांचित किया, पर्यटकों ने कई देर तक फोटो खींची. 

सफारी मार्ग पर शावक कभी चलता तो कभी बीच रास्ते पर बैठ जाता.फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार ने बफर में बढ़ी साइटिंग को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि साइटिंग से सरिस्का में वाइल्ड लाइफ टूरिज्म और सर्विलांस दोनों मजबूत हुए हैं.