VIDEO: वसुंधरा राजे का जोधपुर दौरा, पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह को अर्पित करेंगी श्रद्धांजलि

जोधपुर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का जोधपुर के एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से अगवानी करने के साथ स्वागत किया गया. 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सामाजिक सरोकार निभाने के लिए जोधपुर आई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी. साथ यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का स्वास्थ्य जानने के लिए एम्स जोधपुर भी जा सकती है. इसके बाद उनका दोपहर 3 बजे फ्लाइट से दिल्ली जाने का कार्यक्रम है.