12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर किया योगाभ्यास

21-06-26 10:59:07

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

पश्चिम बंगाल: 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर योगाभ्यास किया. योगाभ्यास के बाद पीएम मोदी ने योग दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि योग दिवस के मौके पर बंगाल में होना बहुत खास है.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव अलग आध्यात्मिक अनुभव दे रहा है. योग जब स्वभाव में आता है तो मानवीय एकता का आधार पर बन जाता है. योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है,किसी एक आयु वर्ग के लिए सिमित नहीं है.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत में हम देखते आए हैं, योग मानव जीवन के चेतना के साथ उर्जा के साथ एक प्रकाश भी है. इसलिए इस साल योग दिवस की थीम रखी गई है, "Yoga for Healthy Ageing". उम्र बढ़ने पर भी हम स्वस्थ रह सकते हैं,हम उर्जावान और सक्रिय रह सकते हैं.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

21 जून का ये दिन पृथ्वी के कुछ भू भाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

विश्व के अलग अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीर आ रही है. पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ नजर आ रहा,पूरा विश्व एक दूसरे से जुड़ा हुआ दिख रहा है.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

यही तो योग की ताकत है,योग सबको जोड़ता है,योग सबको साथ लाता है. मैं इस मौके पर पूरे विश्व को संपूर्ण मानव समुदाय को योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं.