भीलवाड़ा-चित्तौड़ राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक कर 5 ट्रक आपस में भिड़े, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

भीलवाड़ा-चित्तौड़ राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक कर 5 ट्रक आपस में भिड़े, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के हमीरगढ़ से खबर मिल रही है. भीलवाड़ा-चित्तौड़ राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ. एक के बाद एक कर 5 ट्रक आपस में भिड़ गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. 

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हमीरगढ़ थाने के CI राजूराम काला की सूझबूझ से दो लोगों की जान बच गई. CI राजूराम काला ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक रोका और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. 

एक चालक की केबिन में बुरी तरह फंसने से मौत हुई. हमीरगढ़ के स्वरूपगंज ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. राजमार्ग पर लंबे समय तक यातायात बाधित रहा. पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद रहा.

भीलवाड़ा के हमीरगढ़ से खबर: 
-भीलवाड़ा-चित्तौड़ राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा
-एक के बाद एक कर 5 ट्रक आपस में भिड़े
-हादसे के बाद घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
-हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
-हमीरगढ़ थाने के CI राजूराम काला की सूझबूझ से दो लोगों की बची जान
-CI राजूराम काला ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक रोका और घायलों को पहुंचाया अस्पताल
-एक चालक की केबिन में बुरी तरह फंसने से हुई मौत
-हमीरगढ़ के स्वरूपगंज ब्रिज के पास हुआ भीषण सड़क हादसा 
-राजमार्ग पर लंबे समय तक यातायात रहा बाधित,पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद