विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी CPA भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के बनाए गए सदस्य

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी CPA भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के बनाए गए सदस्य

जयपुरः विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सदस्य बनाए गए है. देवनानी CPA भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य बनाए गए है. जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समिति के अध्यक्ष होंगे. यह समिति राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की गतिविधियों को संचालित करती है. 

संघ के संविधान, विभिन्न गतिविधियों के कैलेंडर निर्माण, विभिन्न राज्यों की शाखाओं से आने वाले सुझावों पर चर्चा कर निर्णय लेगी. आज दिल्ली में 10वें राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के सम्मेलन में कार्यकारी समिति की बैठक हुई.