बारांः बारां जिले में करई नदी पर तीन बांध बनेंगे. कुंजय गेटेड बांध, सेमरी गेटेड बांध और बामनगावन बांध बनेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर लाभ मिलेगा. सहरिया इलाकों के 31 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलेगी. बांध सौर ऊर्जा आधारित स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाल से जुड़ेंगे.
नदी एरिया में बांध बनने के कारण मात्र 30 हेक्टेयर जमीन अवाप्त होगी. शाहबाद तहसील में पहली बार एक साथ तीन बांध दिखाई देंगे. तीनों बांधों पर इंटेक वेल बनाकर पानी लिफ्ट किया जाएगा. 31 गांवों के 10 हजार से ज्यादा किसान परिवार को सिंचाई का पानी मिलेगा.