जयपुरः खिलाड़ियों की समस्याओं और नशे के खिलाफ जैसे कईं मुद्दों पर कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ ने जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया. जैसे ही नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की तरफ कूच शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की तेज बौछारों का इस्तेमाल. फिर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेला. इससे पहले सभा में डोटासरा औऱ जूली ने जमकर भाजपा सरकार को कोसा.
निकाय औऱ पंचायत चुनाव की जंग जीतने के लिए कांग्रेस का सम्मेलन और प्रदर्शनों के जरिए माहौल बनाने का सिलसिला जारी है. इसके तक आज राजस्थान कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा. खिलाड़ियों की समस्याओं,मनरेगा के नए कानून और नशे जैसे मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया. पहले 22 सहकार भवन के पास सभा हुई जिसे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली औऱ प्रकोष्ठ प्रमुख अमीन पठान ने संबोधित किया. जूली और पठान ने कहा कि कांग्रेस के समय खिलाड़ियों को खूब नौकरियां दी गई. खेल के मैदान बनाए गए पर अब भाजपा सरकार में खिलाड़ हर सुविधाओं के लिए मोहताज है.
सभा को संबोधित करते हुए गोविंद डोटासरा ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा. डोटासरा ने कहा कि आज भाजपा सरकार में आरसीए का भट्टा बैठ चुका है. आरसीए में भाजपा नेताओं के बेटों को सेट किया जा रहा है. खिलाड़ियों को नौकरी,वेतन,भत्ते औऱ मानदेय जैसी कोई फैसिलिटी नहीं मिल रही है. हमने कईं जिलों में शानदार मैदान बनाए औऱ खिलाड़ी मेडल जीतकर आए ऐसी नीतियां बनाई.
सभा समाप्त करने के बाद जैसे ही विधानसभा की तरफ नेता औऱ कार्यकर्ता बढने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए सख्ती की. कई देर तक प्रदर्शनकारियों औऱ पुलिस जवानों में टकराव चलता रहा. जब प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे तो फिर वाटर कैनन से पानी की तेज बौछारे छोड़ी गई. लेकिन उसके बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे औऱ नारेबाजी करते रहें. लिहाजा आखिर में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए फिर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा. कुल मिलाकर खेलकूद प्रकोष्ठ ने आज प्रदर्शन के जरिए अच्छा शक्ति प्रदर्शन किया.
कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ का हल्ला बोल
खिलाड़ियों की समस्या,मनरेगा औऱ नशे जैसे मुद्दों पर किया प्रदर्शन
22 सहकार भवन से विधानसभा कूच का किया प्रयास
पुलिस ने वाटर कैनन से तेज पानी की बौछारों से रोका प्रदर्शनकारियों को
गोविंद डोटासरा औऱ टीकाराम जूली ने किया सभा को संबोधित