जोधपुरः जोधपुर के पीपाड़ में बड़ा हादसा हुआ है. पीपाड़-उदेशनगर रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 5 घायल हुए है. भैरूजी की ढाणी के पास सुबह करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई.
घायलों को तत्काल उपचार के लिए पीपाड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. सभी लोग एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल रहा.