जयपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा क्षेत्रों में नए पर्यवेक्षक लगाने के साथ ही 200 युवा नेताओ की सक्रिय फौज तैयार कर दी है. प्रदेश कांग्रेस ने सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए नए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, जिनमें करीब 150 पर्यवेक्षक 40 साल या उससे कम उम्र के हैं. यानि कांग्रेस ने भविष्य की राजनीति को देखते हुए अभी से अपनी फौज तैयार करना शुरू कर दिया है.
प्रदेश कांग्रेस ने किया है इस बार नवाचार:
-पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने किया बड़ा फैसला
-200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति में आमूलचूल बदलाव
-पुराने पर्यवेक्षकों को हटाकर अधिकांश जगह नए चेहरे लेकर आए डोटासरा
-करीब 70 पर्यवेक्षक ऐसे हैं, जिनको पहली बार इस तरह की जिम्मेदारी मिली
-सूची में 150 पर्यवेक्षक ऐसे हैं जिनकी उम्र 40 साल या उससे कम है
-इस बार किसी भी सचिव को नहीं दी गई पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी
-पर्यवेक्षक में एक भी ऐसा चेहरा नहीं, जिसको पीसीसी कार्यकारिणी में जगह मिली हो
-गोविंद डोटासरा ने बिलकुल नए सिरे से एक्सरसाइज करके नए चेहरों को मौका दिया
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा है कि उदयपुर संकल्प को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा लागू कर रहे हैं और इसीलिए अधिकांश पर्यवेक्षक युवाओं को लगाया गया है. ये पर्यवेक्षक मंडल व ब्लॉक स्तर पर बैठकें लेंगे और पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे. गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा प्रयोग करते हुए एक साथ संगठनात्मक ढांचे में कई अहम बदलाव किए हैं. इस कदम को भविष्य की राजनीति और युवा नेतृत्व को आगे लाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. यह फैसला साफ तौर पर बताता है कि कांग्रेस युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना चाहती है. संगठन में नई ऊर्जा और प्रयोग लाना चाहती है.
साथ ही कांग्रेस भविष्य के चुनावों के लिए ग्राउंड लेवल पर नई टीम तैयार कर रही है. इस कदम को कांग्रेस की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नई पीढ़ी को जिम्मेदारी दी जा रही है. लोकल स्तर पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश हो रही है. कुल मिलाकर कांग्रेस संगठन को फ्रेश और एक्टिव बनाया जा रहा है. कुल मिलाकर, डोटासरा ने एक तरह से “युवा ब्रिगेड” तैयार करने की शुरुआत कर दी है, जो आने वाले चुनावों में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभा सकती है.
डोटासरा का यह फैसला कांग्रेस में सत्ता-संगठन संतुलन साधने और भविष्य की लीडरशिप तैयार करने की रणनीति दिखाता है. युवा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से पार्टी जमीनी स्तर पर नई पकड़ बनाना चाहती है, साथ ही पुराने गुटों का प्रभाव सीमित करने का संकेत भी देती है. कार्यकारिणी और सचिवों को दूर रखकर डोटासरा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन में प्रदर्शन आधारित नई पंक्ति तैयार होगी. यह कदम आने वाले चुनावों से पहले संगठन को सक्रिय, चुस्त और चुनावी रूप से अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश माना जा रहा है.
कांग्रेस का रणनीतिक फैसला:
-भविष्य की लीडरशिप तैयार करने का फॉर्मूला
-पुराने गुटों का प्रभाव सीमित करने का संकेत
-युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना चाहती है
-संगठन में नई ऊर्जा और प्रयोग लाना चाहती है
-भविष्य के चुनावों के लिए ग्राउंड लेवल पर नई टीम तैयार
-अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नई पीढ़ी को जिम्मेदारी
-लोकल स्तर पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश
-संगठन को फ्रेश और एक्टिव बनाना है लक्ष्य
-संगठन में प्रदर्शन आधारित नई पंक्ति तैयार होगी