जयपुर: राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था पर नीति आयोग की रिपोर्ट में चिंता जताई है. राज्य में 8वीं और 10वीं के बाद ड्रॉपआउट बढ़ रहा है. शिक्षकों की कमी और कमजोर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ी चुनौती बना है. राज्य में 20 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं.
एक शिक्षक के भरोसे 6 हजार से अधिक स्कूल संचालित हो रहे है. छात्राओं की भागीदारी सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्तर पर घट रही है. टॉयलेट और इंटरनेट सुविधाओं की कमी से भी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. नीति आयोग ने सेकेंडरी स्तर को शिक्षा व्यवस्था की सबसे कमजोर कड़ी बताया है.
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर नीति आयोग की रिपोर्ट में चिंता
-राज्य में 8वीं और 10वीं के बाद बढ़ रहा ड्रॉपआउट
-शिक्षकों की कमी और कमजोर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बना बड़ी चुनौती
-राज्य में 20 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली
-एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे 6 हजार से अधिक स्कूल
-छात्राओं की भागीदारी सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्तर पर घट रही
-टॉयलेट और इंटरनेट सुविधाओं की कमी से भी पढ़ाई प्रभावित
-नीति आयोग ने सेकेंडरी स्तर को शिक्षा व्यवस्था की सबसे कमजोर कड़ी बताया