जयपुर: राजस्थान के मौसम से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. राजस्थान में एक सप्ताह तक हीटवेव की संभावना नहीं है. 22 मार्च से एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा. पश्चिमी राजस्थान पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा. जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी पर असर दिखाई देगा. हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है.
आपको बता दें कि जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास हल्की बारिश की संभावना है.राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में झुंझुनूं के मंडावा में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई. सवार्धिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 30.6 डिग्री दर्ज की गई.
इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहा. शुक्रवार को जयपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. जयपुर में कल सुबह बारिश हुई, दिनभर बादल छाए रहे. मौसम बदलने से अलवर सहित कई शहरों में आज सुबह धुंध रही.
इस कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही. मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम साफ रहने का अनुमान है. दिन में धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी. अगले दो-तीन दिन में तापमान में 4-5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज होगी.