अब सरकारी और निजी स्कूलों में समान यूनिफॉर्म ! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, कहा-'प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की एक होगी यूनिफॉर्म'

अब सरकारी और निजी स्कूलों में समान यूनिफॉर्म ! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, कहा-'प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की एक होगी यूनिफॉर्म'

जयपुर: अब सरकारी और निजी स्कूलों में समान यूनिफॉर्म होगी! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान सामने आया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की एक यूनिफॉर्म होगी. 

सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को टाई पहनने पर रोक रहेगी. शिक्षा विभाग ने 10 साल बाद नई व्यवस्था लागू की. अब 1 जुलाई के बजाय 1 अप्रैल से स्कूल का सत्र प्रारंभ होगा. 

राष्ट्रगान से पंचायती राज शुरू होंगे. शिक्षा और संस्कृत विभाग के दफ्तर, कार्यालय, स्कूल खुलते और बंद होते समय राष्ट्रगीत होगा. इसी दौरान कर्मचारियों की हाजिरी भी लगाई जाएगी.

अब सरकारी और निजी स्कूलों में समान यूनिफॉर्म !: 
-शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान 
-कहा-प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की एक होगी यूनिफॉर्म'
-सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को टाई पहनने पर रोक रहेगी 
-शिक्षा विभाग ने 10 साल बाद लागू की नई व्यवस्था 
-अब 1 जुलाई के बजाय 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा स्कूल का सत्र
-राष्ट्रगान से शुरू होंगे पंचायती राज, शिक्षा व संस्कृत विभाग के दफ्तर
-कार्यालय, स्कूल खुलते और बंद होते समय होगा राष्ट्रगीत
-इसी दौरान कर्मचारियों की लगाई जाएगी हाजिरी भी