जयपुर:आखिरकार राजस्थान यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव घोषित हो चुके है.सबसे पहले 22 फरवरी से 9 मार्च तक नामांकन दाखिल होंगे.फिर 18 मार्च से 18 अप्रैल तक एक माह मेंबरशिप चलेगी.इस बार चुनावी प्रक्रिया में संगठन ने कईं अहम बदलाव भी किए हैं.मेंबरशिप बढाने के साथ पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भी चुनाव होगा. गुटबाजी और संगठन की निष्क्रियता के चलते आखिर राजस्थान में यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव डिक्लेयर हो गए हैं.संगठन चुनाव के लिए बनाए गए राजस्थान इलेक्शन इंचार्ज सज्जाद तारिक ने चुनावी शेड्यूल जारी किया.अब अगले तीन से चार माह तक यूथ कांग्रेस संगठन चुनावी मोड़ पर रहेगा.साथ ही इस बार संगठन चुनाव में कईं बदलाव भी किए हैं.
राजस्थान यूथ कांग्रेस में बजा चुनावी बिगुल:
-यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव हुए घोषित
-पहले 21 फरवरी तक प्रदेश अध्यक्ष पद के परफॉर्मेंस की सूची होगी जारी
-फिर 22 फरवरी से 1 मार्च तक होंगे नामांकन दाखिल
-6 मार्च से 10 मार्च तक नामांकन पत्रों की होगी स्क्रूटनी
-11 मार्च को प्रत्याशियों की होगी फाइनल सूची जारी
-सूची जारी होने के करीब 1 हफ्ते बाद होगी मेंबरशिप शुरु
-18 मार्च से 18 अप्रैल तक एक माह तक चल सकती है मेंबरशिप
-मेंबरशिप के करीब साढ़े 3 माह बाद अगस्त में आएगा रिजल्ट
-इस बार संगठन चुनाव में किए कईं बदलाव
-पहली बार होगा ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव
-प्रदेश अध्यक्ष पद प्रत्याशी को 100 ब्लॉक अध्यक्ष के कराने होंगे नॉमिनेशन
-प्रदेश महासचिव प्रत्याशी को 41 ब्लॉक अध्यक्ष नामांकन कराने होंगे
-मेंबरशिप 50 रुपए से बढ़ाकर इस बार 75 रुपए की
-नामांकन फीस में भी इस बार की काफी बढोतरी
-सारी चुनावी प्रक्रिया को दिया जाएगा ऑनलाइन अंजाम
संगठन चुनाव के तहत टोटल 6 पदों के लिए इलेक्शन होगा.प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश महासचिव,जिला अध्यक्ष,जिला महासचिव,विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा.सारी चुनाव प्रक्रिया को ऑनलाइन अंजाम दिया जाएगा.सभी छह पदों के लिए एक साथ वोट डाले जाएंगे.वहीं यूथ कांग्रेस के कईं नेताओं ने फीस और नामांकन राशि बढ़ाने पर भी दबी जुबान नाराजगी जाहिर की है.वहीं चुनाव प्रभारी ने कहा कि अगर मार्च में पंचायत औऱ निकाय चुनाव घोषित हो जाता है तो फिर हम मेंबरशिप को होल्ड कर देंगे.
वहीं चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के दौरान कईं नेताओं ने आज पीसीसी में भीड़ लाकर शक्ति प्रदर्शन भी किया.हालांकि अभी चुनाव लड़ने वाले बड़े चेहरे सामने नहीं आए हैं.लेकिन अंदरखाने चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने रणनीति को अंजाम देना शुरू कर दिया है.प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन चेहरे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.लेकिन अभी वो बड़े नेताओं के मदद औऱ आशीवार्द का इंतजार कर रहे हैं.कुल मिलाकर यूथ कांग्रेस में संगठन चुनाव के चलते अब सियासत पूरी तरह से परवान पर रहेगी.