जयपुर: राजस्थान में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. मार्च आखिर तक दो नए वेदर सिस्टम मौसम बदलेंगे. मौसम विभाग ने रबी की फसल के लिए अलर्ट जारी किया. सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश का लगातार अलर्ट जारी है.
अगले दो दिन में बैक-टू-बैक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा. ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार है. 29-31 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में नये वेदर सिस्टम का असर नजर आएगा.
आज जयपुर-भरतपुर संभाग में शाम तक आंधी-हल्की बारिश संभव है. जोधपुर-बीकानेर और शेखावाटी में आंधी-बारिश की संभावना है. इस बार मार्च में सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश का लगातार अलर्ट जारी है.
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज:
-मार्च आखिर तक दो नए वेदर सिस्टम बदलेंगे मौसम
-मौसम विभाग ने रबी की फसल के लिए जारी किया अलर्ट
-सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश का लगातार अलर्ट जारी
-अगले दो दिन में बैक-टू-बैक नया वेदर सिस्टम होगा सक्रिय
-ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार
-29-31 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर,
-उदयपुर और कोटा संभाग में नये वेदर सिस्टम का नजर आएगा असर
-आज जयपुर-भरतपुर संभाग में शाम तक आंधी-हल्की बारिश संभव
-जोधपुर-बीकानेर और शेखावाटी में आंधी-बारिश की संभावना
-इस बार मार्च में सर्दी, गर्मी, आंधी, ओले, बारिश का लगातार अलर्ट