राजस्थान में मानसून की मेहरबानी का दौर जारी, जुलाई में बारिश का टूटा 69 साल का रिकॉर्ड

जयपुरः राजस्थान में मानसून की मेहरबानी का दौर जारी है. राज्य में इस मानसून सीजन में जुलाई में कुल 285MM बारिश हुई है. पिछले 69 साल में जुलाई की सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड बना है. इससे पहले 1956 में जुलाई में सर्वाधिक 308MM बारिश हुई थी. अगस्त में भी सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया जा रहा है. जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर के लिए अनुमान जताया जा रहा है.  

मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी  किया है. बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं आज तेज बरसात की चेतावनी के बीच 11 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी की गई है. कल धौलपुर जिले में चंबल नदी में पानी के उफान से कई इलाके डूब गए. स्थिति के मद्देनजर आर्मी को बुलाया गया, लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है.