एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, 6 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, कई संभागों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, 6 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, कई संभागों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुरः एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. 6 अप्रैल से फिर मौसम बदलेगा, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. 7 अप्रैल को सबसे ज्यादा असर, कई संभागों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है, ओलावृष्टि की भी संभावना है. 8 अप्रैल को उत्तर और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. 

मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटे का अलर्ट जारी किया है. टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, करौली, दौसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 40-50 किमी की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश की संभावना है. आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश के आसार है.