जयपुर: भाजपा जयपुर शहर की कार्यकारिणी घोषित हो गई है. शहर अध्यक्ष ने देर रात कार्यकारिणी घोषित की. 7 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 मंत्री घोषित किए गए है. 7 प्रवक्ता सहित 38 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई है.
कार्यकारिणी में 90 फीसदी वहीं नाम है जो वायरल सूची में थे. 1 अगस्त 2025 को वायरल कार्यकारिणी सूची में 34 नाम जारी किए थे. हालांकि कुछ देर बाद सूची डिलीट की गई थी. लेकिन देर रात को शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने सूची घोषित की.
महामंत्री के तौर पर नवरतन नराणिया, रेखा राठौड़ और राजेश तांबी का नाम है. ब्रह्मा कुमार सैनी, हिरेन मिश्रा, सुरेश गुर्जर, सुरेंद्र पुरुवंशी, अजय यादव, शैलेंद्र शर्मा, निर्मल शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है.