पटवारी भर्ती मामले में दौसा के सरगना हर्षवर्धन को राज्यसेवा से किया बर्खास्त, पेपर लीक मामलों में जीरो टोलरेंस नीति का दिख रहा असर

जयपुर: राज्य सरकार की पेपर लीक मामलों में जीरो टोलरेंस नीति का असर दिख रहा है. पेपर लीक मामलों में पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार बड़े एक्शन हो रहे है. पेपर लीक मामलों में लिप्त राज्यकर्मियों को बर्खास्त कर सख्त संदेश दे रहे है. SOG ATS DG वी.के.सिंह की प्रभावी मॉटिरिंग का असर दिख रहा है. पटवारी भर्ती मामले में दौसा के सरगना हर्षवर्धन को राज्यसेवा से बर्खास्त किया.

दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने पटवारी हर्षवर्धन को बर्खास्त किया. हर्षवर्धन को JEN भर्ती परीक्षा 2020 में SIT ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था. इससे पहले हर्षवर्धन की पत्नी सरिता मीणा को तत्कालीन भीलवाड़ा कलेक्टर नमित मेहता ने बर्खास्त किया था. सरिता ने SI भर्ती परीक्षा 2021 में खुद की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर उत्तीर्ण की थी. ADG वी.के.सिंह ने बताया-'SI भर्ती परीक्षा में लिप्त 45 सहित कुल 86 राज्यकर्मियों को बर्खास्त/सेवा से पृथक किया जा चुका है. शेष 189 राज्यकर्मियों के विरूद्ध विभागीय जांच प्रक्रियाधीन प्रक्रिया है.

राज्य सरकार की पेपर लीक मामलों में जीरो टोलरेंस नीति का दिख रहा असर:
-पेपर लीक मामलों में पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार हो रहे बड़े एक्शन
-पेपर लीक मामलों में लिप्त राज्यकर्मियों को बर्खास्त कर दे रहे सख्त संदेश
-SOG ATS DG वी.के.सिंह की प्रभावी मॉटिरिंग का दिख रहा असर
-पटवारी भर्ती मामले में दौसा के सरगना हर्षवर्धन को राज्यसेवा से किया बर्खास्त
-दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने किया पटवारी हर्षवर्धन को किया बर्खास्त
-हर्षवर्धन को JEN भर्ती परीक्षा 2020 में SIT ने नेपाल बॉर्डर से किया था गिरफ्तार
-इससे पहले हर्षवर्धन की पत्नी सरिता मीणा को तत्कालीन भीलवाड़ा कलेक्टर नमित मेहता ने किया था बर्खास्त
-सरिता ने SI भर्ती परीक्षा 2021 में खुद की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर की थी उत्तीर्ण
-ADG वी.के.सिंह ने बताया-'SI भर्ती परीक्षा में लिप्त 45 सहित' 
-कुल 86 राज्यकर्मियों को किया जा चुका बर्खास्त/सेवा से पृथक'
-शेष 189 राज्यकर्मियों के विरूद्ध विभागीय जांच प्रक्रिया है प्रक्रियाधीन'

Advertisement