हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्वॉलिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने सभी विकास परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए. उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा.
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में सभी परियोजनाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी हों, यह सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित क्वॉलिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए. हरियाणा सरकार 'मुख्यमंत्री इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट क्वालिटी मॉनिटर' के तौर पर GATE Qualified यंग प्रोफेशनल्स को हायर करेगी.
प्रदेश में सभी परियोजनाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी हों, यह सुनिश्चित करने के लिए आज चंडीगढ़ में आयोजित Quality Assurance Authority (QAA) की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) July 11, 2025
प्रदेश सरकार Chief Minister Engineering Project Quality Monitor के तौर पर GATE Qualified यंग… pic.twitter.com/zH9pnODcB6
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि ये युवा पेशेवर विकासात्मक परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगे. हरियाणा की विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.