आज जयपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, परिसंचरण तंत्र तब्दील हुआ लो प्रेशर में

आज जयपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, परिसंचरण तंत्र तब्दील हुआ लो प्रेशर में

जयपुरः लो प्रेशर एरिया से भारी बारिश का दौर जारी है. आज कोटा, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भरतपुर, बीकानेर संभाग में मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 15 जुलाई को कोटा, अजमेर, जोधपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. 

बीकानेर जयपुर भरतपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 16 जुलाई को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग में भारी से अति भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 

MP के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र लो प्रेशर में तब्दील हुआ है. लो प्रेशर आज उ.पूर्वी राजस्थान व  MP के ऊपर बना हुआ है. आगामी  2-3 दिनों में धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ेगा. लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में कोटा, उदयपुर, जोधपुर संभाग में अति भारी बारिश हुई. पूर्वी राजस्थान के कोटा के खातोली में 198 MM बारिश दर्ज और पश्चिमी राजस्थान के पाली में 167 MM बारिश दर्ज हुई.