राजस्थान से बाहर के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर, SMS अस्पताल में दूसरे राज्यों के मरीजों का भी 'फ्री' में इलाज शुरू

राजस्थान से बाहर के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर, SMS अस्पताल में दूसरे राज्यों के मरीजों का भी 'फ्री' में इलाज शुरू

जयपुर: राजस्थान से बाहर के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है. SMS अस्पताल में दूसरे राज्यों के मरीजों का भी 'फ्री' में इलाज शुरू हो गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की मंशा को साकार किया गया. इंटर स्टेट पोर्टिबिलिटी के तहत उत्तर प्रदेश निवासी दो मरीजों के ऑपरेशन किए गए. 

केंद्र की आयुष्मान भारत योजना में रजिस्टर्ड मरीजों का ऑपरेशन किया गया. एक मरीज का आंत और एक मरीज के हार्ट का ऑपरेशन किया गया. SMS मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. SMS अस्पताल के सभी चिकित्सकों की टीम को बधाई दी. 

राजस्थान से बाहर के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर: 
-SMS अस्पताल में दूसरे राज्यों के मरीजों का भी 'फ्री' में इलाज शुरू
-CM भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की मंशा को किया गया साकार
-इंटर स्टेट पोर्टिबिलिटी के तहत उत्तर प्रदेश निवासी दो मरीजों के किए गए ऑपरेशन 
-केंद्र की आयुष्मान भारत योजना में रजिस्टर्ड मरीजों का किया गया ऑपरेशन
-एक मरीज का आंत और एक मरीज के हार्ट का किया गया ऑपरेशन 
-SMS मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने इस उपलब्धि के लिए दी बधाई
-SMS अस्पताल के सभी चिकित्सकों की टीम को दी बधाई