प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात दौरा, कहा- भारत विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात दौरा, कहा- भारत विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात दौरे पर है. भावनगर के जवाहर मैदान में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  भारत विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है. दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीं है.

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता है. यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है. हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना है. हम भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर नहीं लगा सकते है. आत्मनिर्भर भारत 100 दुखों की एक दवा है.

देश कांग्रेस की वजह से आत्मनिर्भर नहीं बन सका. कांग्रेस की वजह से देश का सामर्थ्य सामने नहीं आ सका. कांग्रेस सरकार ने देश को उलझाये रखा. कांग्रेस ने देश को दुनिया के बाजार से दूर रखा. कांग्रेस की नीतियों से पिछड़ा देश है. दूसरे देशों पर निर्भरता ही सबसे बड़ी विफलता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मैं ऐसे समय में भावनगर आया हूं जब नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है. इस बार जीएसटी की दरें कम होने से बाज़ारों में रौनक बढ़ेगी.  मैं हिंदी में बोलने के लिए क्षमा चाहता हूँ, लेकिन चूंकि देशभर से लाखों लोग इस आयोजन से जुड़े हैं, इसलिए मुझे हिंदी में बोलना पड़ रहा है.