भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी बोले-यह किसानों, उद्यमियों, MSMEs के लिए नए अवसर खोलेगा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी बोले-यह किसानों, उद्यमियों, MSMEs के लिए नए अवसर खोलेगा

नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पोस्ट सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के लिए बहुत अच्छी खबर है. हमने अंतरिम ट्रेड डील के लिए फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है. दोनों देशों के मजबूत संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए ट्रंप का धन्यवाद किया. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी को गहरा करेगा. यह किसानों, उद्यमियों, MSMEs के लिए नए अवसर खोलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं, युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-USA इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यह फ्रेमवर्क निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को गहरा करेगा. यह फ्रेमवर्क मज़बूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को भी मजबूत करेगा.