जयपुरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाक टिकट और सिक्का जारी किया. खुद संघ के प्रचारक रह चुके नरेंद्र मोदी ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने कभी कटुता नही दिखाई,चाहे प्रतिबंध लगे, या साजिश हुई. बहरहाल RSS का बीज से विराट वटवृक्ष बनने का सफर आसान नहीं था. कई अवरोध आए लेकिन संघ को आगे बढ़ने से कोई नही रोक नहीं सका. 1925 को विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना हुई थी. बीजेपी को RSS का वैचारिक संगठन कहा जाता है.
केशव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रारम्भ करने से पूर्व कांग्रेस के सक्रिय सदस्य और महाराष्ट्र में स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता थे. स्वातंत्र्य आंदोलन में सक्रिय होने के कारण न्यायालय ने 5 अगस्त, 1921 के दिन डॉ. हेडगेवार को एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी. डॉ. हेडगेवार को 12 जुलाई, 1922 को कारागृह से मुक्ति मिली. यह वर्ष उस घटना का शताब्दी वर्ष भी है. जिस दिन डॉ. हेडगेवार जेल से बाहर आए उस दिन पं. मोतीलाल नेहरू और चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जो उस समय के कांग्रेस के बड़े नेता थे, इनकी उपस्थिति में हजारों की संख्या में जनसमूह भारी वर्षा मे भी डॉ. हेडगेवार के स्वागत के लिए नागपुर के व्यंकटेश भवन के अंदर और बाहर उपस्थित था. यह समाचार उस समय महाराष्ट्र के 'महाराष्ट्र' नामक समाचार पत्र में छपा था. 12 जुलाई 1922 को डॉक्टर हेडगेवार का स्वागत समारोह चिटनिस पार्क में रखा किंतु भारी वर्षा के कारण स्थान बदलना पड़ा. कांग्रेस के नेता पं. मोतीलाल नेहरू, विट्ठल भाई पटेल, हाकिम अजमल खान, डॉ. अंसारी, सी राजगोपालावारी, कस्तूरी रंगा अयंगर उस समय नागपुर में आयोजित का कार्यसमिति की मीटिंग में सम्मिलित होने के लिए नागपुर आए थे. मीटिंग की अध्यक्षता डॉ. एनबी खरे ने की. इसमें डॉ हेडगेवार ने कहा था हमको राष्ट्र के सामने उद्देश्य रखना होगा और पूर्ण स्वतंत्रता से कम कोई भी उद्देश्य नही होगा. इस मीटिंग मे भी डॉ. हेडवार का अभिनंदन किया गया. राजस्थान संघ के क्षेत्रीय मुख पत्र पाथेय कण ने इस बारे में आर्टिकल प्रकाशित किया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार तत्कालीन विदर्भ प्रांत के बड़े कांग्रेसी नेता थे. संघ कैसे बना और कैसे आगे बढ़ा ये सफर शानदार रहा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन है. देश की आजादी से पहले 1925को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की औपचारिक स्थापना बमुश्किल एक दर्जन स्वयंसेवकों ने मिलकर की थी और गवाह बना था नागपुर का मोहिते बाडा और वो दिन था विजयादशमी.आर एस एस के निर्माण और स्थापना से जुड़ी कई ऐसी अनसुनी बातें और स्मृतियाँ है जिनके बारे में लोग कम ही जानते है.
"नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे"
त्वया हिंदुभूमे सुखं वर्धितोहम.
"महामंगले पुणयेभूमे त्वदर्थे"
पतत्वेष काया नमस्ते नमस्ते.
आज हम लोग संघ प्रारंभ कर रहे है" साल 1925 में इन्हीं शब्दों के साथ डॉक्टर केशवराम बलिराम हेडगेवार ने अपने तकरीबन 15मित्रों के सामने नागपुर के मोहिते बाड़े में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की थी. हेडगेवार की सोच दूरगामी थी और अर्जुन की तरह लक्ष्य अड़िग था.
---जहां कभी भूतों का वास वहां संघ स्थापना !
1907के आसपास नागपुर का मोहिते बाड़े अच्छे हालात में था,कभी सालूबाई मोहिते यहां सरदारी ठाठ बाठ से रहती थी. सालूबाई के बाद यहां मोहिते बाड़े का हाल खस्ता हो गया,डॉ खानखोजे,भाऊजी कावरे जैसे सशस्त्र क्रांतिकारियों की बैठकें यहां होती थी. जब संघ स्थापना के लिये उपयुक्त स्थान की खोज करते डॉ हेडगेवार की नजर इस पर पड़ी तो कावरे ने कहा नागपुर के लोगों के मन में यह भाव आ गया है कि सालूबाई के निधन के बाद मोहिते बाड़े भूतों के हवाले हो गया,अब यह विरासत मेरे पास है,निड़र हेडगेवार ने तुरंत हा कर दी और जुट गये स्वयंसेवकों के साथ मोहिते बाड़े को ठीक करने में.भूतों का बाड़ा बन गया संघ स्थान. यहीं पर 1925 में विजयादशमी के दिन संघ स्थापित हुआ. इस स्थान को लेकर न्यायिक विवाद भी था, जब गुरु गोलवलकर संघ प्रमुख बने थे तब साल 1941में 12हजार रुपये देकर मोहिते बाड़े का परिसर संघ ने खरीद लिया,क्योंकि संघ का इस स्थान से भावनात्मक लगाव था.
--राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही नाम क्यों ?
संघ का क्या नाम रखा जाये इसके लिये डॉ हेडगेवार ने कोर टीम की एक बैठक बुलाई.कई नाम आये उनमें से तीन नामों पर वोटिंग हुई यह तीन नाम थे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जरीपाटका मंडल और भारतोद्धारक मंडल,26वोटर्स में से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम को सर्वाधिक मत मिले,फिर क्या तय हो गया आर एस एस.
---कांग्रेस से प्रभावित आर एस एस!
इंडियन नेशनल कांग्रेस का नेशनल शब्द का मराठी में पर्यायवाची है राष्ट्रीय.डॉ हेडगेवार ने स्वयंसेवको से कहा कांग्रेस ने आजादी आंदोलन का राष्ट्रीय कार्य हाथ में लिया है ,हम भी राष्ट्रीय कार्य करेंगे,आर एस एस के प्रथम अक्षरों की नींव यूं पड़ी. कांग्रेस के अधिवेशनों में स्वयंसेवकों के जिम्मे व्यवस्थाएं होती थी,खुड हेडगेवार ने कांग्रेस में रहते हुये यह कार्य किया था लिहाजा यहीं से दूसरा शब्द आविष्कर हुआ स्वयंसेवक.जानबूझकर हिंदू स्वयंसेवक संघ नाम नहीं रखा गया.
---संघ का गणवेश
1920में नागपुर कांग्रेस अधिवेशन के समय हेडगेवार और परांजपे ने भारत सेवक समाज नामक दल बनाया और इससे जुड़े स्वयंसेवकों अधिवेशन की व्यवस्थाओं को संभाला ,इन स्वयंसेवकों का गणवेश था खाकी निक्कर,खाकी शर्ट और दो बटन लगी हुई खाकी टोपी. आगे चलकर इसमें गणवेश में बदलाव हुये कमर में डेढ़ इंच चौड़ा चमडे का पट्टा,पैर में ऊंचे काले चमडे के जूते,एड़ी से घुटने तक लपेटे जाने वाली खाकी रंग की पतली पट्टी,खाकी शर्ट को दोनों कंधो पर गर्दन तक पहुंचने वाली गणवेश में होती थी,वैसे ही कपड़े की पट्टी हुआ करती थी इस पर पीतल के अंग्रेजी शब्दों में RSS लिखा अंकित था. यह गणवेश 1941तक बना रहा है. आगे चलकर राजस्थान के नागौर से हाफ पेंट के स्थान पर फुल पैंट आ गई और चमड़े के पट्टे में बदलाव हुआ.
--संघ निर्माण में किसकी भूमिका
भाऊ जी कावरे ,अण्णाजी खोत,डॉ परांजपे,डॉ मुंजे,सावलापुरकर,अण्णा सोहनी,बालाजी हुद्दार,रघुनाथ राव बांडे,मार्तंडराव जोग,उपासनी,कृष्णराव लांबे,बापूराव आंबर्डेकर,आप्पा जी जोशी,विश्वनाथ केलकर,कृष्णराव मोहरिल,तात्याजी कालीकर,बापूराव मुठाल,बाबा साहेब कोलते,चांदा के देवईकर जैसे राष्ट्रभक्तों का डॉ हेडगेवार को साथ और योगदान मिला.
--सरसंघचालक प्रणाम एक दो तीन
सरसंघचालक शब्द की नवंबर 1929में एक बैठक में हुई,आप्पा जी जोशी के मन में विचार आया ,सूचना शब्दों में खनखनाती आवाज में कहा "सरसंघचालक प्रणाम एक,दो और तीन. इसके बाद हेडगेवार को सरसंघचालक कहा गया, वो उस वक्त चालीस वर्ष के थे.
--गुरुपूर्णिमा और भगवा ध्वज
यह बात खास है कि डॉ हेडगेवार के पास संघ को चलाने के लिये पैसे नहीं थे ,ना ही वो स्वयंसेवकों से पैसे लेते थे.गुरुपूर्णिमा के सबसे एक दिन पहले हेडगेवार ने कहा "कल गुरु पूजन का उत्सव है आप पुष्प और यथोचित दक्षिणा लेकर आये. गुरुपूर्णिमा को शाखा लगी और भगवा ध्वज फहराया गया,ध्वज को ही गुरु मानकर दक्षिणा अर्पित की गई. आज भी संघ स्थान पर प्रतिदिन ध्वज फहराया जाता है और गुरु पूर्णिमा के दिन दक्षिणा अर्पित की जाती है. संघ सालभर में छह उत्सव मनाता है विजयादशमी,रक्षाबंधन,गुरुपूर्णिमा,नववर्ष प्रतिपदा , शिवराज्याभिषेक और मकर संक्रांति.
--ईसाई ने सिखाया संघ को घोष वादन
1928को विजयादशमी के दिन हेडगेवार ने तय किया कि 500स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकले लेकिन इसकी शोभा बढती घोष वादन से लिहाजा घोष विभाग की रचना हुई सेना में काम कर चुके इसाई भारतीय मार्तंडराव जोग के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने घोष विद्या सीखी.
--विट्ठल भाई पटेल और पंडित मालवीय
आर एस एस की शाखा देखने वाले पहले बडे़ कांग्रेस के नेता विट्ठल भाई पटेल थे.मदन मोहन मालवीय भी मोहिते बाड़े आये थे.ऐसा कहते है दोनों तब संघ निर्माण के लिये अपनी ओर से भेंट दी थी.
--गांधी जी और संघ
वीओ-महात्मा गांधी और आर एस एस को लेकर कई तरह की बातें है.सच यह है कि वर्धा में गांधी जी के सत्याग्रह शिविर के सामने संघ ने अपना शीतकालीन शिविर लगाया, संयोग से गांधी जी शिविर में आये. 1500स्वयंसेवकों ने उन्हें मान वंदना दी थी.कहा जाता है कि गांधी जी और संघ के संस्थापक हेडगेवार के बीच यह पहली और अंतिम मुलाकात थी.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कभी गणतंत्र दिवस की परेड़ में भाग लिया तो कई दफा प्रतिबंधों को झेला. आज हालात बदले है संघ के कार्यक्रमों में भाग लेते वक्त विदेशी राष्ट्रों के प्रतिनिधि भी गौरव का अनुभव करते है. संघ की शाखाएं निरन्तर बढ़ती जा रही और युवा जुट रहे.