बाड़मेर: बाड़मेर के धोरीमन्ना से खबर मिल रही है. बाइक को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पलट गई. पलटने के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई. स्कार्पियो में 4-5 लोग सवार थे, जिसमें 4 महिलाएं शामिल थी. कांच तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.
गनीमत रही बड़ा हादसा होते-होते टल गया. घायल लोगों को धोरीमन्ना अस्पताल पहुंचाया गया. सांचौर से धोरीमन्ना की ओर स्कॉर्पियो आ रही थी. गणपति पेट्रोल पंप कातरला के पास की घटना बताई जा रही है. सूचना पर धोरीमन्ना SHO बगडू राम मौके पर पहुंचे.
बाड़मेर के धोरीमन्ना से खबर:
-बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी स्कॉर्पियो
-पलटने के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग
-स्कार्पियो में सवार थे 4-5 लोग, जिसमें 4 महिलाएं थी शामिल
-कांच तोड़कर फंसे लोगों को निकाला गया बाहर
-गनीमत रही बड़ा हादसा होते-होते टला
-घायल लोगों को पहुंचाया गया धोरीमन्ना अस्पताल
-सांचौर से धोरीमन्ना की ओर आ रही थी स्कॉर्पियो
-गणपति पेट्रोल पंप कातरला के पास की घटना
-सूचना पर धोरीमन्ना SHO बगडू राम पहुंचे मौके पर