जयपुर: सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने टीम बीजेपी की पहली बैठक ली. सीएम भजन लाल शर्मा ने मार्गदर्शन प्रदान किया. और पदाधिकारियों को उनकी भूमिका बताई. सीएम भजन लाल शर्मा ने आपसी समन्वय के साथ संगठन को सर्वोपरि बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को नीचे तक लेकर जाए, यश और अपयश की चिंता ना करे. वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीएम भजन लाल शर्मा को कर्मयोगी बताया. कैलाश वर्मा को छोड़कर सभी नए बने पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए.
संगठन निष्ठ,सहज,सरल और हमारे बीच से निकलकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले वाकई यहीं है वो व्यक्तित्व..बरबस यही शब्द निकल पड़े जब टीम मदन राठौड़ की नई टीम मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को सुनकर बैठक से बाहर निकली. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में नए पदाधिकारियों की बैठक हुई थी. सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मार्गदर्शन दिया . सीएम का व्यवहार ठीक वैसे ही था जब वो पार्टी के पदाधिकारी हुआ करते थे. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बैठक में कहा कि आम जन को हमारे से अपेक्षा, उस अपेक्षा पर खरे उतरना है आमजन और कार्यकर्ताओं को ऐसा लगना चाहिए उन्हें ये लगे कि पदाधिकारी संस्कारवान है ज़िम्मेदार है सीएम ने कहा कि भाजपा के विचार को फैलाये मुख्यमंत्री ने पदाधिकारीयों के प्रवास पर ज़ोर देते हुए कहा किप्रत्येक पदाधिकारी ज़िम्मेदारी से प्रवास करें कांग्रेस के भ्रामक प्रचार पर करे प्रहार सरकार के विकास योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाये काम करे सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि सरकार के काम ऐतिहासिक हुऐ है उन कार्यों का करें प्रचार.
--- सीएम भजन लाल शर्मा का टीम मदन राठौड़ को मार्गदर्शन ---
-संगठन सर्वोपरि होना चाहिए
-कार्यकर्ता निर्माण हमारा लक्ष्य
-आपसी समन्वय बेहद आवश्यक
-सरकार की योजनाओं को नीचे तक पहुंचाना फोकस
-आगामी पंचायत निकाय चुनाव पर ध्यान केंद्रित रहे
- सहज और सरल व्यवहार आवश्यक
-कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का माकूल जवाब दे
पदाधिकारी बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीएम भजन लाल शर्मा की तारीफ की. मदन राठौड़ ने कहा सीएम भजन लाल शर्मा कर्मयोगी है.हमारे सीएम ऐसे है जो संगठन और ब्यूरोक्रेसी को बखूबी समझते है. सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी नए पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. मुख्यमंत्री ने बैठक में खुद अपना परिचय दिया और बताया कि कैसे वे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद से लेकर यहां तक पहुंचे. बहरहाल बीजेपी पदाधिकारियों ने बैठक को शानदार बताया और कहा कि ये बैठक नई ऊर्जा का संचार करेगी.