तीन जिलों का साथ निभाएगा बीसलपुर बांध, मानसून कमजोर रहा तब भी नहीं दिखाई देगा कोई असर

तीन जिलों का साथ निभाएगा बीसलपुर बांध, मानसून कमजोर रहा तब भी नहीं दिखाई देगा कोई असर

जयपुरः बीसलपुर बांध तीन जिलों का साथ निभाएगा. जयपुर, अजमेर और टोंक को चिंता की जरूरत नहीं है. मानसून कमजोर रहा तब भी कोई असर नहीं दिखाई देगा. भरी गर्मी में भी पेयजल आपूर्ति में कोई कटौती नहीं होगी. बांध में वर्तमान में कुल भराव क्षमता का 80 प्रतिशत पानी है. 

बांध का वर्तमान जलस्तर 314.37 RL मीटर है. जो पिछले 22 साल में अप्रैल के दौरान कभी नहीं रहा. जून के अंत तक बांध का जलस्तर 70 प्रतिशत रह सकता है, सब कुछ ठीक रहा तो मानसून में लबालब होकर बांध हैट्रिक बना सकता है.