विनोद जाखड़ बने NSUI के नए चीफ, राजस्थान से पहली बार कोई नेता बना राष्ट्रीय अध्यक्ष, 15 दावेदारों को पछाड़ते हुए मारी बाजी, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: आखिरकार राजस्थान से पहली बार कोई नेता कांग्रेस के एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गया.विनोद जाखड़ को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अपने छात्र संगठन का नया नया चीफ बनाया है.15 दावेदारों के इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद विनोद जाखड़ के नाम का ऐलान किया गया.अब जाखड़ जल्द पदभार ग्रहण करेंगे और फिर अपनी नई टीम का भी गठन करेंगे.

कहते है कि वक्त का पहिया घूमता है.जिस संगठन ने कभी विनोद जाखड़ को छात्रसंघ चुनाव में टिकट देना जरूरी नहीं समझा था आज उसे ही फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान दे दी.कांग्रेस ने विनोद जाखड़ को अपने छात्र संगठन एनएसयूआई का नया हेड बनाया है.आपको बता दे कि राजस्थान से पहली बार किसी नेता को यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है.नए अध्यक्ष के चयन के लिए राहुल गांधी ने 15 दावेदारों के इंटरव्यू लिए थे.लेकिन कई समीकरणों औऱ डॉक्टर के चलते आखिर में बाजी विनोद जाखड़ ने  मारी.

विनोद जाखड़ बने NSUI के नए चीफ:
-राजस्थान से पहली बार कोई नेता पहुंचा इस पद तक
-15 दावेदारों को पछाड़ते हुए जाखड़ बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
-खुद राहुल गांधी ने विनोद जाखड़ के नाम पर लगाई मुहर
-कई समीकरण और फैक्टर विनोद जाखड़ के अध्यक्ष बनने के गए पक्ष में
-आरयू में संघ के कार्यक्रम के विरोध करने पर गए थे जेल
-जेल जाने का घटनाक्रम जाखड़ के लिए हुआ टर्निंग साबित
-वहीं प्रभारी कन्हैया कुमार की पैरवी भी आई काम
-पिछले दो इंटरव्यू में चयन नहीं होने की सहानुभूति भी आई काम
-दलित कार्ड भी विनोद जाखड़ के पक्ष में गया

विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलना वाकई उनके लिए बड़ा सियासी अचीवमेंट है.क्योंकि बहुत कम उम्र में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है.इससे पहले जाखड़ राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है.उसके बाद उन्हें संगठन का राजस्थान का चीफ बनाया गया.जाखड़ ने कहा कि स्टूडेंट्स और नशे की समस्या को लेकर पूरे देशभर में लड़ाई लड़ी जाएगी.शिक्षा के मंदिरों को राजनीति का केंद्र नहीं बनने देंगे.

विनोद जाखड़ अब जल्द दिल्ली में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण करेंगे.फिर नए सिरे से अपनी कार्यकारिणी का भी गठन करेंगे.उसके बाद देशभर में लगातार दौरे करेंगे.उधर अब एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति होगी.इसको लेकर दावेदारों ने अभी से भाग दौड़ भी शुरु कर दी है.अब देखते है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर किस छात्र नेता को मौका मिलता है.