नए आशियाने में आलिया-रणबीर ने मनाई दिवाली, बेटी राहा संग धूमधाम से मनाया त्योहार, देखें खूबसूरत फोटोज

09-11-26 02:45:35

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

इंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए इस बार दिवाली बेहद खास रही. दोनों ने अपनी बेटी राहा और परिवार के साथ नए घर 'कृष्णा राज' बंगले में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

आलिया भट्ट ने इस खास अवसर की कई खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. इन फोटोज में नन्ही राहा की मासूम अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया. वहीं, परिवार ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को भी याद किया.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रविवार, 8 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. फोटोज एक तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसमें राहा अपनी मम्मी आलिया और पापा रणबीर के गालों पर किस करती दिखाई दे रही है. इस प्यारे फैमिली मोमेंट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान आलिया भट्ट ग्रीन लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने पारंपरिक अंदाज में पूजा-अर्चना की और परिवार के साथ फोटोज खिंचवाईं.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

वहीं, रणबीर कपूर व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए. खास बात यह रही कि नन्ही राहा ने भी व्हाइट आउटफिट पहनकर अपने पापा रणबीर के साथ ट्विनिंग की.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर नवंबर 2025 में अपने नए घर 'कृष्णा राज' बंगले में शिफ्ट हुए थे. छह मंजिला इस आलीशान घर में परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों का खास ध्यान रखा गया है.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

आलिया भट्ट की ओर से शेयर की गई फोटोज इंस्टाग्राम पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. फैंस को खासतौर पर राहा की फोटोज बेहद पसंद आ रही हैं.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

कोई उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहा है, तो कोई कपूर परिवार के इन खूबसूरत पलों पर प्यार बरसा रहा है. कई यूजर्स ने इसे परिवार की सबसे प्यारी दिवाली तस्वीरों में से एक बताया.