राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह, देखें मतदान की कुछ झलकियां

26-04-24 11:08:00

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

जयपुर: राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों को लेकर वोटिंग जारी है. वोटिंग के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है. आम से लेकर खास तक वोटिंग कर रहे है. मतदान के लिए लंबी लंबी कतारें लगी हुई है.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

बाड़मेर में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने मतदान किया. भाटी ने अपने गांव दुधोड़ा बूथ नंबर 147 पर परिवार के साथ मतदान किया. मतदान बूथ पर आने वाले मतदाताओं को हाथ जोड़कर अभिवादन किया. मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

झालावाड़ में वसुंधरा राजे ने मतदान किया. हाउसिंग बोर्ड स्थित बूथ पर मतदान किया.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने मतदान किया. उन्होंने धर्मपत्नी नोनद कंवर और दोनों पुत्रियों के साथ मतदान किया.

Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालौर सिरोही लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत के साथ परिवार सहित मतदान किया.