Karwa Chauth 2026: बॉलीवुड से लेकर टीवी अभिनेत्रियों तक दिखा करवा चौथ का खास उत्साह, शिल्पा शेट्टी से हिना खान तक पारंपरिक अंदाज में आईं नजर

30-10-26 12:35:15

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

मुंबई: देशभर में 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का त्योहार पूरे उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया. इस खास अवसर पर बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की कई अभिनेत्रियों ने भी अपने जीवनसाथी के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया. किसी ने सोलह श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की तो किसी ने चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला. सोशल मीडिया पर सितारों के करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रहे.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ के मौके पर बेहद खूबसूरत पारंपरिक अंदाज में नजर आईं. उन्होंने हरे रंग के कढ़ाईदार ब्लाउज के साथ गुलाबी शेड की साड़ी पहनी थी. पारंपरिक गहनों, सिंदूर और बिंदी के साथ उनका लुक आकर्षण का केंद्र बना. शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ त्योहार मनाया. दोनों ने एक-दूसरे के लिए व्रत रखा और चांद निकलने के बाद एक-दूसरे को पानी पिलाकर व्रत खोला.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने भी करवा चौथ का पर्व पति रॉकी जायसवाल के साथ मनाया. इस अवसर पर हिना गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, बालों में गजरा और हाथों में मेहंदी लगाकर पारंपरिक श्रृंगार किया. हिना ने रॉकी के साथ करवा चौथ की पूजा की और अपने खास पलों की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कीं। दोनों की तस्वीरों को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी करवा चौथ का त्योहार खास अंदाज में मनाया. लाल रंग के पारंपरिक सूट और मैचिंग दुपट्टे में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने पति निक जोनस के साथ करवा चौथ की रस्में निभाईं. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में उनकी बेटी मालती मैरी भी लाल रंग के कपड़ों में नजर आईं. प्रियंका ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं के प्रति अपना लगाव जाहिर किया.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने पति और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया. इस खास मौके पर रकुल लाल रंग के पारंपरिक सूट में नजर आईं. मांग में सिंदूर, कानों में बड़े झुमके और हाथों में चूड़ियों के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया. रकुल और जैकी ने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रशंसकों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा ने भी करवा चौथ का व्रत रखा. इस खास मौके पर गीता गुलाबी रंग के कढ़ाईदार पारंपरिक सूट में नजर आईं. उन्होंने हाथों में मेहंदी रचाई और पारंपरिक आभूषण पहने. चांद निकलने के बाद गीता ने छलनी से चंद्रमा और पति हरभजन सिंह का दीदार किया. इसके बाद हरभजन के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोला.