09-11-26 01:31:43

Priyanka Chopra Diwali Celebration: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने खूबसूरत अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. प्रियंका ने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर परिवार और दोस्तों के साथ धूमधाम से दिवाली का जश्न मनाया.

अब अभिनेत्री ने सेलिब्रेशन की कुछ खास फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं. फोटोज में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है, तो वहीं उनकी बेटी मालती मैरी भी अपने क्यूट लुक से सभी का ध्यान खींच रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत फोटोज साझा की हैं. इनमें अभिनेत्री शानदार गाउन पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों में गजरा लगाकर लुक को पारंपरिक टच दिया है.

चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान और स्टाइलिश अंदाज के साथ प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. उनका यह इंडो-वेस्टर्न लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी भी दिवाली के रंग में रंगे नजर आए.

निक जोनास ने इस खास मौके पर एथनिक आउटफिट पहना, जबकि नन्ही मालती सफेद रंग के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दीं. मालती का आउटफिट उनके पिता निक के कपड़ों से मैच करता दिखाई दिया. मां-बेटी की प्यारी फोटोज इंस्टाग्राम पर फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस दिवाली की कुछ पसंदीदा फोटोज. आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.' फोटोज में प्रियंका अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार की खुशियां मनाती दिखाई दे रही हैं.

वहीं, पति निक जोनास ने भी उनके पोस्ट पर दीये और हंसने वाली इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी. विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा भारतीय त्योहारों और परंपराओं से अपना जुड़ाव बनाए रखती हैं.

दिवाली हो या कोई अन्य भारतीय त्योहार, अभिनेत्री हर खास मौके को पूरे उत्साह के साथ मनाती हैं. इस बार भी प्रियंका का ट्रेडिशनल और ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनकी दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.