मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित जापान दौरा, कल सुबह दिल्ली के लिए होंगे रवाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित जापान दौरा, कल सुबह दिल्ली के लिए होंगे रवाना

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जापान दौरा प्रस्तावित है. इसके चलते मुख्यमंत्री कल सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. भजनलाल शर्मा दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस पहुंचेंगे. 

इसके बाद सीएम कल शाम दिल्ली से जापान के लिए रवाना होंगे. उनके साथ उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा, सीएम ACS शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा साथ रवाना होंगे.