राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, मंत्री दिलावर बोले-हमारी सरकार ने भर्ती निकाली, जल्दी ही शिक्षक हमे मिलने वाले हैं

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, मंत्री दिलावर बोले-हमारी सरकार ने भर्ती निकाली, जल्दी ही शिक्षक हमे मिलने वाले हैं

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. राजस्थान में शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला सदन में उठा. विधायक थावर चंद ने मुद्दा उठाया. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पिछली सरकार ने स्कूल क्रमोन्नत किए लेकिन पद सृजित नहीं किए. कांग्रेस ने बच्चों पर अत्याचार किया, उनका भविष्य अंधकार में डाल दिया. 

मंत्री दिलावर के जवाब पर कांग्रेसी विधायकों ने आपत्ति की. मंत्री दिलावर ने कहा कि हमारी सरकार ने भर्ती निकाली. जल्दी ही शिक्षक हमे मिलने वाले हैं. अभी तक 72 हजार पद हम भर सके. कांग्रेस ने कोई भर्ती नहीं की. विधायक थावर चंद ने PTI व कंप्यूटर अनुदेशक की भर्ती का मामला उठाया. 

मंत्री दिलावर ने कहा कि नियमानुसार सभी पदों को भरेंगे. उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में सभी पद एक साल में भरने का वादा किया था. मंत्री दिलावर ने कहा कि भाजपा सरकार SC-ST सहित सभी वर्गों का ध्यान रखेंगे. मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नजर नहीं आया.