जयपुर: 16वीं राजस्थान विधानसभा की बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई. वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश कर रहीं है. राज्य बजट से एनर्जी सेक्टर को बड़ी सौगात मिली है.
बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 6400 मेगावाट के अतिरिक्त उत्पादन की घोषणा की. 50 हजार कृषि कनेक्शन देने की घोषणा की है. इससे पहले वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत देश विदेश के निवेशकों ने हमारी सरकार पर विश्वास जताया. 35 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि के लिए MoU किए. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राम सेतु लिंक परियोजना को धरातल पर उतरने का काम किया.
1000 ट्यूबवेल और 1500 हैंडपंप लगाने की घोषणा:
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि 5830 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से कार्य किए जाएंगे. गर्मियों में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े. इसके लिए अगले वर्ष 1000 ट्यूबवेल और 1500 हैंडपंप लगाने की घोषणा की.
अगले साल दो लाख घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे:
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अगले साल दो लाख घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा के लिए 425 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य कराए जाएंगे. जल जीवन योजना का समय 2028 तक बढ़ाया. संजीवनी प्रदान करने के लिए PM मोदी का धन्यवाद देना चाहती हूं. मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन शहरी शुरू करने की घोषणा की.