कोटाः पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन से शोक की लहर है. आज दोपहर 1 बजे पैतृक गांव कुंदनपुर (कोटा) में अंतिम संस्कार किया जाएगा.
अशोक गहलोत,ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर,विधायक शांति धारीवाल, पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया समेत कई नेता कुंदनपुर जा रहे हैं. अंतिम संस्कार से पहले दर्शनार्थ जिला कांग्रेस कार्यालय,कोटा में पार्थिव देह रखी जाएगी.